नवग्रहों के राजा सूर्य गुरुवार, 14 जनवरी 2021 की सुबह 08:15 पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे जहाँ ये 12 फरवरी 2021 की शाम तक रहेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का विशेष महत्व है। इस दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है और इसी दिन से ही सूर्य उत्तरायण होते हैं। यह संक्रांति गुरुवार को पड़ने की वजह से सुभिक्ष, सुख और सम्पन्नता दायक होगी पर महोदरी संज्ञक होने से इस महीने चोरी, डकैती, अपहरण और लूटपाट की वारदातें बढ़ सकती हैं। आइये जानें सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का आप सब की राशियों पर क्या होगा असर।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के दशम भाव में सूर्य का गोचर होगा। कर्म भाव में सूर्य के गोचर से अभीष्ट सिद्ध होंगे और सफलता प्राप्त होगी। नौकरी, धन और स्वास्थ्य के लिए अच्छा समय रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा तथा सुख मिलेगा।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के नवम भाव में सूर्य का गोचर होगा। भाग्य भाव में सूर्य का गोचर जातक के सुख में कमी करता है। आय में कमी हो सकती है। परिजनों से दूर जाना पड़ सकता है तथा कई प्रयासों के बाद सफलता मिलती है। अपने आत्मविश्वास में कमी ना होने दें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के अष्टम भाव में सूर्य का गोचर होगा। अष्टम भाव में सूर्य के गोचर के अच्छे फल नहीं होते। पत्नी से अनबन और शत्रुओं से पीड़ा हो सकती है। अपने स्वास्थ्य और वाहन को लेकर सचेत रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों से भी बचें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के सप्तम भाव में सूर्य का गोचर होगा। कलत्र भाव में सूर्य का गोचर दांपत्य सुख के लिए अच्छा नहीं होता। आपसी प्यार और सामंजस्य बनायें रखें। खानपान के प्रति सावधानी बरतें नहीं तो पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के षष्ठ भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस गोचर से कार्य सिद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी। धन और मान मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में आशातीत सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी विजय मिलेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के पंचम भाव में सूर्य का गोचर होगा। मानसिक अशांति हो सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव रहेगा। शत्रु एवं रोगों से बचकर रहें और मित्रों से मतभेद ना होने दें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के चतुर्थ भाव में सूर्य का गोचर होगा। सुख भाव में सूर्य का गोचर घर के सुखों में कमी करता है अतः पारिवारिक झगड़े और आपसी कलह से बचना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी चिंता दे सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के तृतीय भाव में सूर्य का गोचर होगा। इससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और शत्रु परास्त होंगे। स्थान और संपत्ति का लाभ मिलेगा। सब सुखों और आनंद की प्राप्ति होगी। अहंकार और भाई से मनमुटाव से बचें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के द्वितीय भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस दौरान खर्चे बढ़ें रहेंगे, कोई महंगा सामान भी खरीद सकते हैं। अपनी जिद और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो पारिवारिक कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आंखों में पीड़ा हो सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के प्रथम भाव में सूर्य का गोचर होगा। उदर रोग और शारीरिक पीड़ा हो सकती है। बिना वजह यात्रा हो सकती है। शारीरिक थकान और मानसिक चिड़चिड़ापन का अनुभव हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है की झगड़ों से बचें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के द्वादश भाव में सूर्य का गोचर होगा। व्यय भाव में सूर्य के गोचर से अधिक खर्च और आर्थिक समस्या की स्थिति हो सकती है। घर और परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। आपको सलाह है कि लेनदेन के मामलों में सतर्क रहें अन्यथा धन की हानि हो सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के एकादश भाव में सूर्य का गोचर होगा। लाभ भाव में सूर्य का गोचर बहुत ही अच्छे फल देता है। आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। स्थान, मान, यश और वैभव का लाभ होगा। घर में उत्सव आदि का सुख मिलेगा।


Parama Ekadashi 2023: जानें कब है परमा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Kamla Ekadashi 2023: जानें कब है कमला (पद्मिनी) एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Mokshada Ekadashi 2022: जानें कब है मोक्षदा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा