प्रेम, रोमांस और भौतिक सुख के कारक शुक्र ग्रह सोमवार, 04 जनवरी 2021 की सुबह 05:04 पर वृश्चिक राशि से निकल कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे (Shukra Rashi Parivartan 2021) जहाँ ये 28 जनवरी 2021 तक रहेंगे। आइये जानते हैं इनके धनु राशि में गोचर का आप सभी की राशियों पर कैसा होगा असर।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के नवम भाव में शुक्र का गोचर होगा। भाग्य भाव में शुक्र के गोचर के परिणामस्वरूप आपको इच्छित पदार्थों और सुख की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा और दानादि धार्मिक कृत्य करेंगे।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के अष्टम भाव में शुक्र का गोचर होगा। अष्टम भाव में शुक्र के गोचर करने से आपको धन-संपत्ति की प्राप्ति होगी। दुखों का नाश होगा और सुख में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के सप्तम भाव में शुक्र का गोचर होगा। कलत्र भाव में शुक्र का गोचर अनुकूल नहीं माना जाता। शोक, अपमान, जीविका के लिए अत्यधिक श्रम और स्त्री को कष्ट या स्त्री द्वारा कष्ट हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के षष्ठ भाव में शुक्र का गोचर होगा जो अच्छा नहीं माना जाता। रिपु भाव में शुक्र का गोचर कष्ट, विपत्ति, और शत्रुओं में वृद्धि जैसे फल देता है। आपको अपने आत्मविश्वास को बनायें रखना चाहिए।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के पंचम भाव में शुक्र का गोचर होगा जिसके अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अन्न और धन की प्राप्ति, नौकरों में वृद्धि, पुत्र लाभ तथा पुत्र और परिजनों से स्नेह मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर होगा। सुख भाव में शुक्र का गोचर धनलाभ, घर और स्त्री का सुख एवं मित्रों में वृद्धि करता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के तृतीय भाव में शुक्र का गोचर होगा। शुक्र की यह स्थिति प्रसन्नता और सुख देती है। कोई मनचाही इलेक्ट्रॉनिक वस्तु या उपकरण जैसे मोबाइल, टीवी इत्यादि का क्रय कर सकते हैं लेकिन इस दौरान आपको अति आत्मविश्वास से बचना होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के द्वितीय भाव में शुक्र का गोचर होगा। शुक्र के धन भाव में गोचर से धन और मान की वृद्धि, आरोग्य और नये वस्त्र की प्राप्ति, तथा स्त्री से सुख मिलता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के प्रथम भाव में शुक्र का गोचर होगा। इस दौरान आपको सब सुखों की प्राप्ति होगी। धन का लाभ होगा तथा शत्रुओं का विनाश होगा। आपको सलाह है की अपने आपको को नियंत्रित रखें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के द्वादश भाव में शुक्र का गोचर होगा। व्यय भाव में शुक्र के गोचर से आपको लाभ होगा और धन व वस्त्र की प्राप्ति होगी परन्तु अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के एकादश भाव में शुक्र का गोचर होगा। लाभ भाव में शुक्र का गोचर कार्य में सफलता दिलाता है और धन की वृद्धि करता है। आपको धन का अपव्यय नहीं करने की सलाह दी जाती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के दशम भाव में शुक्र का गोचर होगा। कर्म भाव में शुक्र का गोचर पीड़ादायक माना जाता है। धन हानि, शत्रु भय, कलह और मानसिक क्लेश तथा स्त्री से कष्ट जैसे फल मिल सकते हैं।


Parama Ekadashi 2023: जानें कब है परमा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Kamla Ekadashi 2023: जानें कब है कमला (पद्मिनी) एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Mokshada Ekadashi 2022: जानें कब है मोक्षदा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा