प्रेम, रोमांस, सुख और समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र आज मंगलवार 22 जून 2021 को दोपहर 02 बजकर 22 मिनट पर मिथुन राशि से निकल कर कर्क राशि में गोचर करेंगे (Shukra Rashi Parivartan 2021) जहाँ ये 17 जुलाई 2021 तक गोचरस्थ रहेंगे। यहाँ शुक्र मंगल के साथ युत तो वहीं शनि से सीधे दृष्ट रहेंगे। इससे सब रसादि पदार्थ गुड़, चीनी, खाण्ड, घी, तेल में तेजी तो चांदी में मंदी रह सकती है। आइये आगे जानते हैं शुक्र के कर्क राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या होगा असर।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के चौथे भाव में शुक्र का गोचर होगा। सुख स्थान में शुक्र के गोचर से सर्व सुखों की प्राप्ति, धनलाभ, मित्रलाभ, पारिवारिक सुख एवं स्त्रीसुख जैसे फल मिल सकते हैं।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के तीसरे भाव में शुक्र गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि, धनलाभ और चित्त में प्रसन्नता प्राप्त हो सकती है। कोई मनचाही वस्तु या उपकरण का क्रय कर सकते हैं। इस दौरान आपको खर्चों में संयम रखना होगा अन्यथा आर्थिक तंगी हो सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के दूसरे भाव में शुक्र गोचर करेंगे। धन स्थान में शुक्र का गोचर शुभ माना जाता है। इस दौरान बारम्बार धनलाभ, मान-सम्मान में वृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य, स्त्री का सुख और वस्त्रादि की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के राशि भाव में शुक्र गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से सब तरह के भोग और सुख-सुविधा की प्राप्ति, धनलाभ एवं शत्रुओं का नाश जैसे फल मिल सकते हैं। बस आपको अपने मन को नियंत्रित रखना होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के बारहवें भाव में शुक्र गोचर करेंगे। व्यय स्थान में शुक्र के गोचर से धन एवं वस्त्र का लाभ प्राप्त हो सकता है पर कार्यों में विघ्न, शस्त्र से बाधा और चोरों का भय रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के ग्यारहवें भाव में शुक्र गोचर करेंगे। लाभ स्थान में शुक्र का गोचर धनलाभ, मान में वृद्धि, कार्य में सफलता जैसे फल दे सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान सोच-समझ कर खर्च करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के दसवें भाव में शुक्र गोचर करेंगे। कर्म स्थान में शुक्र का गोचर अच्छा नहीं माना जाता। कष्ट, झगड़ा, मानसिक क्लेश, धनहानि, शत्रुभय, कमजोरी और स्त्री से कष्ट मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के नवमें भाव में शुक्र गोचर करेंगे। भाग्य स्थान में शुक्र के गोचर से सुख, अच्छा स्वास्थ्य, वस्त्रादि इच्छित पदार्थों की प्राप्ति एवं धार्मिक कार्यों का लाभ जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के आठवें भाव में शुक्र गोचर करेंगे। अष्टम स्थान में शुक्र के गोचर से धनलाभ, संपत्ति लाभ, सुख में वृद्धि और दुखों का अंत होता है एवं परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के सातवें भाव में शुक्र गोचर करेंगे। कलत्र स्थान में शुक्र का गोचर अच्छा नहीं माना गया है। रोग, शोक, कठिनता से जीवनयापन, अपमान, तिरस्कार और स्त्री से पीड़ा जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के छठें भाव में शुक्र गोचर करेंगे। रिपु स्थान में शुक्र के गोचर से विपत्ति, शत्रु से कष्ट, साझेदारों से झगड़ा एवं संतान से व्यथा जैसे फल मिल सकते हैं। आपको अपने आत्मविश्वास को बनायें रखने की सलाह दी जाती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के पांचवें भाव में शुक्र गोचर करेंगे। शुक्र के पंचम स्थान में गोचर से संतान सुख, धन एवं अन्न की प्राप्ति, उत्तम भोजन और नौकरों का सुख तथा उनमें वृद्धि जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।


Parama Ekadashi 2023: जानें कब है परमा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Kamla Ekadashi 2023: जानें कब है कमला (पद्मिनी) एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Mokshada Ekadashi 2022: जानें कब है मोक्षदा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा