जून 2021 की शुरुआत मंगलवार के दिन ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमी को मंगल के ही नक्षत्र धनिष्ठा में हो रही है। इस महीने पांच मंगलवार पड़ रहे हैं जिस वजह से जनता में विक्षोभ, उपद्रव, परस्पर विद्वेष तथा अशांति, रक्त विकार से हानि, बच्चों में रोग, स्त्रियों में रक्त संबंधी रोग एवं प्रदर रोग में बढ़ोतरी की आशंका। इस माह कई महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं, माह के दूसरे ही दिन मंगल अपनी नीच राशि में गोचर करेगा और माह के तीसरे सप्ताह में गुरु भी वक्री होंगे। 10 जून को वृष राशि में चतुर्ग्रही योग बनने के साथ-साथ सूर्य ग्रहण भी पड़ रहा है जो अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में दृश्य होगा। इससे भारत चीन सीमा क्षेत्र में तनाव और उत्पात की संभावना बनती दिख रही है। लू, तेज आंधी, तूफ़ान और प्राकृतिक प्रकोप से जन-धन की हानि हो सकती है। गुड़, मसूर एवं लाल धान्य में तेजी और शेयरों में अनिश्चितता रहेगी। आइये आगे जानते हैं राशि अनुसार इस माह आपको कैसे परिणाम मिल सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को सुख, कुटुंब में उत्सव, प्रसन्नता, पद और मान की प्राप्ति, द्रव्य एवं अन्न का लाभ जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों को इच्छित सफलता, सुख, कार्यसिद्धि और अच्छा स्वास्थ्य जैसे फल मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को राज भय, कार्य में वृद्धि, घर से दूर की यात्रा, व्यापार में हानि, पुत्र से मतभेद, उदर रोग जैसे फल मिल सकते हैं। आपको धार्मिक कार्य के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को कष्ट, झगड़ा, चिंता, भय, रोग, अपच और अखाद्य भोजन की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को सुख, यश, कीर्ति, धन और वाहन का लाभ, अच्छा स्वास्थ्य, स्त्री द्वारा सुख प्राप्त हो सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को रोग से मुक्ति, यश, लाभ, शत्रु पर विजय और प्रसन्नता जैसे फल मिल सकते हैं परन्तु उन्हें अपनी भाषा में संयम रखना होगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को यात्रा में विघ्न, कार्य का नाश, मानसिक अशांति, शोक, धनहानि और रोग जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को अपनों से कलह, चित्त में अस्थिरता, भय, चिंता, पेट की पीड़ा, अनिद्रा और अधिक खर्च जैसे फल मिल सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को प्रसन्नता, धन और वस्त्र की प्राप्ति, आरोग्य, व्यापार में वृद्धि और शत्रुओं की पराजय जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं। आपको जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाये रखना होगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को धनहानि, असंतोष, मतभेद, रोग और आंखों में पीड़ा जैसे फल मिल सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को सुख, आनंद, धन और वस्त्र की प्राप्ति तथा रतिसुख जैसे उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को शोक, मानसिक एवं शारीरिक व्यथा, खर्च में वृद्धि, कार्य एवं धन की हानि और मानभंग जैसे फल मिल सकते हैं। सोच-समझकर बोलना आपके हित में रहेगा।


Parama Ekadashi 2023: जानें कब है परमा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Kamla Ekadashi 2023: जानें कब है कमला (पद्मिनी) एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Mokshada Ekadashi 2022: जानें कब है मोक्षदा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा