फरवरी 2021 की शुरुआत सोमवार, माघ कृष्ण चतुर्थी से हो रही है। इस महीने सरकार बजट में अर्थव्यवस्था को तेजी देने का प्रयास करेगी पर जनता उससे असंतुष्ट रहेगी। अमावस्या पर मकर राशि में षष्ठ ग्रही योग बनने से प्राकृतिक प्रकोप भूकंप, भू-स्खलन आदि से नुकसान पहुँच सकता है। आंधी, बारिश और ओलों से फसलों को हानि हो सकती है। जनमानस में असंतोष और स्वास्थ्य समस्याएं बनी रहेंगी। आइये आगे जानते हैं आपकी राशि अनुसार इस महीने क्या फल प्राप्त होंगे।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को ज्ञान में वृद्धि, यश, यात्रा, कार्यों में विघ्न, धन हानि और रोग से कष्ट हो सकता है।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों को पेट में पीड़ा, चित्त में चंचलता, स्वजनों से झगड़ा, अनिद्रा जैसे फल मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए प्रसन्नता का समय रहेगा। व्यापार में वृद्धि, धन, वस्त्र और आरोग्य लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को मतभेद, मानसिक असंतोष और धन की हानि जैसे फल मिल सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को सुख और आनंद, धन की प्राप्ति, स्त्री का लाभ, रोग से मुक्ति जैसे उत्तम फल प्राप्त हो सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को खर्च में वृद्धि, कष्ट और धन एवं मान की कमी जैसे फल मिल सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को लाभ, पद और मान में वृद्धि, अन्न एवं द्रव्य की प्राप्ति जैसे शुभ फल मिलेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को अभीष्ट सिद्धि, सुख, स्वास्थ्य और प्रसन्नता जैसे अच्छे फल मिल सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को लम्बी यात्रा, व्यवसाय में हानि, उदर रोग से पीड़ा, इत्यादि फल मिल सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को अपच, फूड पॉइज़निंग, झगड़ा, भय, रोग, चिंता जैसे फल की आशंका।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को धन, सुख, वाहन लाभ, स्वास्थ्य, ख्याति, स्त्री सुख आदि फलों की प्राप्ति।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को अच्छा स्वास्थ्य, धन, यश, आनंद में वृद्धि जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।


Parama Ekadashi 2023: जानें कब है परमा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Kamla Ekadashi 2023: जानें कब है कमला (पद्मिनी) एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Mokshada Ekadashi 2022: जानें कब है मोक्षदा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा