अप्रैल 2021 की शुरुआत गुरुवार, चैत्र कृष्ण चतुर्थी और विशाखा नक्षत्र में हुई है। इस महीने कई महत्वपूर्ण संयोग बन रहे हैं। महीने के पहले ही दिन बुध अपनी नीच राशि में प्रवेश किया और अस्त भी हो गया। महीने के पहले ही सप्ताह में देवगुरु वृहस्पति भी अपनी नीच राशि से निकल जायेंगे। माह के मध्य में सूर्य भी अपनी उच्च राशि में होंगे और पिछले महीने से चले आ रहे मंगल और राहु की युति से बना अंगारक योग भी खत्म हो जायेगा। सीमावर्ती क्षेत्रों में सरकार कड़े कदम उठा सकती है। हिरणों और हाथियों को क्षति पहुँच सकती है। जनता और शासक वर्ग में वैमनस्य बढ़ेगा। वायु के प्रचंड वेग यथा तेज आंधी या तूफ़ान से नुकसान हो सकता है। पशुओं में रोग वृद्धि, अन्न और कृषि उपज की हानि, शेयर, सोने और चांदी में घटा बढ़ी रहेगी। आइये आगे जानें इस महीने आपकी राशि के अनुसार क्या परिणाम मिल सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को सुख, धनलाभ, वाहन और स्वास्थ्य का सुख, यश और मान में वृद्धि, स्त्रीसुख जैसे फलों की प्राप्ति हो सकती है।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों को धनलाभ, आरोग्यता, यश और आनंद की प्राप्ति जैसे फल मिल सकते हैं परन्तु भाषा में संयम रखना होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को शोक, मानसिक संताप, यात्रा में कष्ट, कार्य में बदलाव, धनहानि और रोग जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को भय, चिंता, कुटुंबियों से झगड़ा, मन में अशांति, पेट की पीड़ा, अनिद्रा और व्यय जैसे फल मिल सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सुखदायी समय रहेगा। धन, वस्त्र और आरोग्य का लाभ, व्यापार में वृद्धि और विजय जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी से तालमेल बनाकर रखना होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को धनहानि, असंतोष, मतभेद, रोग से कष्ट जैसे फल मिल सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को सुख और आनंद की प्राप्ति, धन-वस्त्रादि का लाभ, स्त्री सुख, रोग मुक्ति जैसे उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को कष्ट, शोक, खर्च में वृद्धि, धन और मान का नाश जैसे फल मिल सकते हैं। सोच समझकर बोलना आपके लिए हितकर होगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को प्रसन्नता, धनलाभ, पद और मान में वृद्धि, द्रव्य एवं अन्न की प्राप्ति जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को ख़ुशी, सुख, इष्ट सिद्धि और कार्य में सफलता, उत्तम स्वास्थ्य जैसे अच्छे फल मिल सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को कार्य में अधिकता, यात्रा, व्यावसायिक हानि, उदर रोग, आँख में पीड़ा जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं। आपको धर्मलाभ का अवसर भी मिल सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को रोग, अनिष्ट, अपच, फूड पॉइज़निंग, झगड़ा, भय, चिंता जैसे फल मिल सकते हैं।


Parama Ekadashi 2023: जानें कब है परमा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Kamla Ekadashi 2023: जानें कब है कमला (पद्मिनी) एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Mokshada Ekadashi 2022: जानें कब है मोक्षदा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा