दिसंबर 2020 की शुरुआत मंगलवार, मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा से हुई है। इस महीने पांच मंगलवार पड़ रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप जनसामान्य में विरोध, कलह, अशांति, दंगे-फसाद, खून-खराबा, रक्त विकार इत्यादि का फल मिल सकता है। लाल वस्तुओं और धान्य के भावों में तेजी आएगी। व्यापार में मंदी से व्यापारी वर्ग चिंतित रहेगा। आइये जानते हैं राशि अनुसार इस महीने क्या फल प्राप्त होंगे।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को मानसिक असंतोष और धनहानि जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि मन को शांत रखें तथा अपने खान-पान पर ध्यान दें।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों को सुख, आनंद, धन प्राप्ति, स्त्री लाभ, रोग मुक्ति जैसे उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के खर्च में वृद्धि, शोक, मानसिक और शारीरिक कष्ट तथा मान एवं धन हानि जैसे फल मिल सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को लाभ, पद और मान में वृद्धि, मांगलिक कार्य, उत्तम भोजन, द्रव्य एवं अन्न की प्राप्ति जैसे शुभ फल।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को सुख, अभीष्ट कार्य में सफलता, अच्छा स्वास्थ्य तथा मानसिक प्रसन्नता जैसे अच्छे फल।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय में हानि और उदर रोग से पीड़ित हो सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को रोग, अपच, फूड पॉइज़निंग, राजभय, झगड़ा, चिंता इत्यादि फल मिलने की आशंका।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को धन लाभ, वाहन सुख, प्रसिद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, स्त्री सुख आदि फल की प्राप्ति।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आनंददायक समय रहेगा। रोगपीड़ा और शत्रुओं से मुक्ति, अच्छा स्वास्थ्य, धन और यश में वृद्धि जैसे फल प्राप्त होंगे।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के ज्ञान में वृद्धि परन्तु कार्यों में विघ्न, धन हानि, शोक एवं वात और गठिया से परेशानी हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को अनिद्रा, पेट की समस्या, कार्य में हानि, एकाग्रता की कमी और स्वजनों से झगड़ा जैसे फल मिल सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए प्रसन्नता का समय रहेगा, धन, वस्त्र, आरोग्य का लाभ होगा और शत्रुओं पर विजय मिलेगी।


Parama Ekadashi 2023: जानें कब है परमा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Kamla Ekadashi 2023: जानें कब है कमला (पद्मिनी) एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Mokshada Ekadashi 2022: जानें कब है मोक्षदा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा