29 जुलाई 2022 को सुबह 02 बजकर 07 मिनट पर देवताओं के गुरु बृहस्पति अपनी चाल बदल रहे हैं। मीन राशि में गोचरस्थ बृहस्पति वक्री होने के बाद भी इसी राशि में बने रहेंगे। 24 नवंबर 2022 को सुबह 04 बजकर 32 मिनट पर बृहस्पति पुनः मार्गी हो जायेंगे। इस दौरान पूरे समय यह शनि से दृष्ट रहेंगे। अमूमन जब भी कोई ग्रह वक्री होता है, तो वह ज्यादा प्रभावशाली हो जाता है और उसका विशेष प्रभाव देश, दुनिया और व्यक्ति पर पड़ता है। बृहस्पति की इस बदली हुई चाल से गुड़, चीनी, पाट, बारदाना, सरसो, अलसी, अरण्डी, रुई, घी, तेल, धान्यों में तेजीकारक होगा। आइये आगे जानते हैं कि वक्री गुरु का सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को धनलाभ, पुत्र लाभ, पद और मान में वृद्धि तथा शत्रु पर विजय जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में बदलाव, धनहानि, संतान पीड़ा, और स्वजनों से मनमुटाव जैसे फल मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को कार्य में रुकावट, असफलता, अपकीर्ति जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को रोग, कष्ट, धन की हानि, पदहानि जैसे फल मिल सकते हैं लेकिन इन्हें पैतृक संपत्ति का फायदा भी हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को स्त्री एवं संतान सुख, यश और मान प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को रोग और शत्रु से कष्ट तथा चोर और आग से नुकसान पहुँच सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को धन और पुत्र का लाभ, कार्य में सफलता, पदोन्नति तथा कुटुंब में उत्सवादि सुख मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को यद्यपि धनलाभ होगा परन्तु घर से दूर रहना पड़ सकता है, पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है और वाहनादि का भय रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को रोग, झगड़े, कार्य में विघ्न, अपनों से वियोग और नौकरी में परेशानी जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को धनलाभ, पारिवारिक सुख, मान-सम्मान की प्राप्ति तथा शत्रु पर विजय जैसे फल मिल सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को खर्च में वृद्धि, धनहानि, मान हानि, भय, मानसिक कष्ट और झगड़े जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आर्थिक तंगी, मानसिक अशांति, भय, चिंता और मुकदमे से परेशानी जैसे फल प्राप्त होते हैं। हालांकि विदेश जाने के इच्छुक जातकों को सफलता मिल सकती है।


Parama Ekadashi 2023: जानें कब है परमा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Kamla Ekadashi 2023: जानें कब है कमला (पद्मिनी) एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Mokshada Ekadashi 2022: जानें कब है मोक्षदा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा