लव, रोमांस, भौतिक सुख-सुविधा, कला, सौंदर्य, भोग-विलास और वैवाहिक सुख के कारक ग्रह शुक्र बुधवार, 17 फरवरी 2021 को सुबह 10:07 पर पूर्व दिशा में अस्त हो रहे हैं। दो महीने अस्त रहने के उपरांत इनका उदय 19 अप्रैल को पश्चिम दिशा में होगा। तब तक विवाह व अन्य मांगलिक कार्य नहीं हो पाएंगे, लेकिन नामकरण, पूजा, कथा इत्यादि जैसे कार्य किये जा सकते हैं। शुक्र उदय के पश्चात शुद्ध विवाह मुहूर्त 26 अप्रैल 2021 से शुरू होंगे। यूँ तो किसी भी ग्रह का अस्त होना एक सामान्य खगोलीय घटना है पर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह अस्त होने पर अपने शुभ फल में कमी करते हैं। इसी तरह शुक्र का अस्त होना भी राशि अनुसार अपने प्रभाव देगा पर इसके स्वामित्व वाली राशियां वृषभ और तुला ज्यादा ही पीड़ित रहेंगी। वृषभ में जहाँ राहु गोचरस्थ है तो वहीं मंगल भी 22 फरवरी 2021 से यहीं आ जायेगा वहीं दूसरी ओर तुला पर शनि की दृष्टि है। आइये आगे जानते हैं शुक्र अस्त होने का आपकी राशि पर क्या होगा असर।
मेष राशि
मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बदलाव, अधिक खर्च, आर्थिक कठिनाई जैसे फल मिल सकते हैं।
वृष राशि
वृष राशि वालों को काफी सँभल कर रहना होगा। धन हानि, शत्रु से भय, कलह, मानसिक क्लेश जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को सुख, मनचाही वस्तुओं की प्राप्ति, अच्छा स्वास्थ्य जैसे परिणाम मिल सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों को काम में रुकावट, सुख में कमी, विवाद जैसे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के रूके हुए कार्य में पूर्णता, शत्रु पर विजय, आत्मविश्वास में बढ़ोतरी जैसे फल हासिल हो सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को बेवजह खर्च, कुटुंब में झगड़ा, धन की कमी, गलत संगति जैसे फल मिलने की संभावना।
तुला राशि
तुला राशि वालों को बहुत सावधान रहना पड़ेगा। आत्मविश्वास में कमी, रिलेशनशिप में मुश्किलें, शादी-विवाह की बात का बिगड़ना जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को मानसिक तनाव, खर्च, आर्थिक समस्या, सेहत से परेशानी आदि फल मिलने की आशंका।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को शुक्र अस्त होने से धन लाभ, स्वास्थ्य लाभ, खर्च में वृद्धि जैसे फल मिल सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों को रिलेशनशिप में समस्या, पार्टनर से झगड़ा, क्षोभ, संताप, धन की कमी जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को मिलेजुले फल प्राप्त होंगे। धन की प्राप्ति, खर्च में वृद्धि, धार्मिक कार्य, रूकावट आदि फल मिलने की संभावना।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को कार्यों में रुकावट, धनागमन में बाधा, अधिक व्यय जैसे फल प्राप्त होने की आशंका।


Parama Ekadashi 2023: जानें कब है परमा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Kamla Ekadashi 2023: जानें कब है कमला (पद्मिनी) एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Mokshada Ekadashi 2022: जानें कब है मोक्षदा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा