मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। यह एक शक्तिशाली ग्रह है जो जीवन में शक्ति, दृढ़ संकल्प और कार्य करने की ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। कुंडली में अशुभ, पीड़ित या कमजोर मंगल बड़ी चिंता का कारण हो सकता है। ऐसी स्थिति में जातक को अत्यधिक क्रोध आना, चोट लगना, दुर्घटना का शिकार होना, रक्त विकार, हृदय रोग और दांपत्य सुख में कमी आदि समस्याएं हो सकती हैं। वहीं अनुकूल मंगल होने पर जातक को पद, प्रतिष्ठा, मान-सम्मान, भौतिक एवं दाम्पत्य सुख देता है। मंगल के अशुभ प्रभावों को दूर करने और इसकी शुभता के लिए मंगल शांति पूजा एक बहुत ही प्रभावी उपाय है।
मंगल शांति पूजा कब और कैसे
मंगल शांति पूजा मंगल के दुष्प्रभावों से बचने और उसके शुभ फल प्राप्त करने का एक धार्मिक अनुष्ठान है। इसके प्रभाव से जातक में एक नवीन ऊर्जा का संचार होता है। उसके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। मंगल शांति पूजा जातक की ग्रह स्थिति के अनुसार किसी शुभ मुहूर्त में मंगलवार के दिन करना उत्तम होता है। इस पूजा के दौरान शास्त्रोक्त विधि से गौरी, गणेश, कलश, नवग्रह और मंगल की पूजा करने के उपरांत मंगल के मंत्र का 10000 जाप किया जाता है तथा इसका दशांश हवन किया जाता है।
मंगल शांति पूजा के लाभ
मंगल शांति पूजा से जातक को मंगल के नकारात्मक प्रभावों से छुटकारा मिलता है। शादी और संतान से संबंधित अड़चनें दूर होती हैं। दुर्घटनाओं और रक्त संबंधी विकारों से राहत मिलती है। आलस्य से निजात पा व्यक्ति स्वस्फ़ूर्तिमान बनता है। कर्ज से मुक्ति मिलती है। गुस्से पर नियंत्रण रखने में काफी हद तक सफल होते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है और सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
मंगल शांति पूजा की लिंक
हम आपके लिए मंगल शांति पूजा का अनुष्ठान दो ब्राह्मण पुरोहितों द्वारा कराएँगे जिसे आप एक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से अपने घर या दफ्तर में बैठकर आराम से देख सकते हैं।
नोट:- पूजा सम्बन्धी किसी भी जानकारी के लिए आप इस नंबर 8287197626 पर कॉल या व्हाट्सएप्प के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
Frequently Asked Questions
- मंगल शांति पूजा कौन और किस आयु के लोग करा सकते हैं?
कोई भी आस्थावान व्यक्ति जो मंगल ग्रह के दुष्प्रभावों से पीड़ित है या जिसकी कुंडली में मंगल अच्छा नहीं है मंगल शांति पूजा करा सकता है, इस पूजा के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है।
- क्या मेरे द्वारा बुक की गई पूजा को मैं देख सकता हूँ?
बिलकुल, आप के नाम से की गई पूजा की वीडियो लिंक / रिकॉर्डिंग आपको उपलब्ध कराई जाएगी।
- क्या मैं इस पूजा को किसी अन्य व्यक्ति के लिए भी बुक कर सकता हूँ?
जरूर, यह उस व्यक्ति के लिए एक अनुपम उपहार होगा। इसके लिए आपको उस व्यक्ति का नाम, पिता का नाम और गोत्र देना होगा।


Parama Ekadashi 2023: जानें कब है परमा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Kamla Ekadashi 2023: जानें कब है कमला (पद्मिनी) एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Mokshada Ekadashi 2022: जानें कब है मोक्षदा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा