राहु को एक क्रूर ग्रह माना जाता है परन्तु इसका शुभ प्रभाव जातक को रातों रात रंक से राजा बना देता है। वहीं यदि इसका अशुभ प्रभाव है तो व्यक्ति राजा से रंक बन जाता है। मान्यता है की राहु सिर है और इसके पास आंखे और दिमाग तो है परन्तु दिल नहीं है। किसी व्यक्ति का राहु यदि ख़राब फल दे रहा हो तो उसे मानसिक तनाव, अचानक धन हानि, आर्थिक परेशानी, काम में अड़चनें, वाणी में संयम का अभाव, भ्रम की स्थिति, आपसी तालमेल और समझ की कमी जैसे हालात बनने लगते हैं। ऐसी स्थिति में राहु की शांति के उपाय करने चाहिए। यदि आप उपरोक्त समस्याओं से प्रभावित हैं तो राहु की शांति अवश्य कराएं। इससे राहु जनित कष्ट दूर होंगे और आपको शुभ फल प्राप्त होने लगेंगे।
राहु शांति पूजा कब और कैसे
राहु शांति पूजा राहु के दुष्प्रभावों से बचने और उसके शुभ फल प्राप्त करने का एक धार्मिक अनुष्ठान है। इसके प्रभाव से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होने लगते हैं, आत्मविश्वास बढ़ता है और चिंता दूर होती है। राहु शांति पूजा जातक की ग्रह स्थिति के अनुसार किसी शुभ मुहूर्त में करना उत्तम होता है। इस पूजा के दौरान पुराणोक्त विधि से गौरी, गणेश, कलश, नवग्रह और राहु की पूजा करने के पश्चात राहु के मंत्र का 18000 जाप किया जाता है तथा इसका दशांश हवन किया जाता है।
राहु शांति पूजा के लाभ
राहु शांति पूजा से जातक को राहु के दुष्प्रभावों से छुटकारा मिलता है। जीवन में अचानक घटित होने वाली घटनाओं से मुक्ति मिलती है। कामकाज में अच्छा लाभ होता है। रोग से मुक्ति और अच्छा स्वास्थ्य मिलता है। घर परिवार में सुख और शांति होती है और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। पढाई में मन लगता है। छिपे हुए शत्रुओं, गुप्त बाधा, भय, छल-कपट, जादू-टोने आदि का प्रभाव ख़त्म होता है।
राहु शांति पूजा की लिंक
हम आपके लिए राहु शांति पूजा का अनुष्ठान दो ब्राह्मण पुरोहितों द्वारा कराएँगे जिसे आप एक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से अपने घर या दफ्तर में बैठकर आराम से देख सकते हैं।
नोट:- पूजा सम्बन्धी किसी भी जानकारी के लिए आप इस नंबर 8287197626 पर कॉल या व्हाट्सएप्प के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
Frequently Asked Questions
- राहु शांति पूजा कौन और किस आयु के लोग करा सकते हैं?
कोई भी आस्थावान व्यक्ति जो राहु ग्रह के दुष्प्रभावों से पीड़ित है राहु शांति पूजा करा सकता है, इस पूजा के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है।
- क्या मेरे द्वारा बुक की गई पूजा को मैं देख सकता हूँ?
बिलकुल, आप के नाम से की गई पूजा की वीडियो लिंक / रिकॉर्डिंग आपको उपलब्ध कराई जाएगी।
- क्या मैं इस पूजा को किसी अन्य व्यक्ति के लिए भी बुक कर सकता हूँ?
जरूर, यह उस व्यक्ति के लिए एक अनुपम उपहार होगा। इसके लिए आपको उस व्यक्ति का नाम, पिता का नाम और गोत्र देना होगा।


Parama Ekadashi 2023: जानें कब है परमा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Kamla Ekadashi 2023: जानें कब है कमला (पद्मिनी) एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Mokshada Ekadashi 2022: जानें कब है मोक्षदा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा