सभी लोगों का यह सपना रहता है की उन्हें अच्छी शिक्षा मिले, उनका स्वास्थ्य ठीक रहे। उनका अच्छा करियर और व्यवसाय हो जिसमें निरंतर सफलता मिलती रहे। उनके पास सुन्दर घर और बढ़िया गाड़ी हो। कई लोगों के पास सब साधन होते हुए भी उनके उपभोग से वंचित रह जाते हैं चाहे स्वास्थ्य या उम्र या किन्ही और कारणों से हो। जीवन में सुख और उनका उपभोग बिना ईश्वरीय कृपा के नहीं मिलता। कई बार ऐसी कठिनाइयां आ जाती हैं की जिनसे पार पाना मुश्किल दीखता है। ऐसी कठिनाइयों को दूर करने और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के लिए महामृत्युंजय पूजा एक वरदान के सामान है। महामृत्युंजय भगवान शंकर का एक नाम है जिसका मतलब होता है वो महान जिसने मृत्यु को जीत लिया है। देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए यह एक अत्यंत प्रभावी अनुष्ठान है।
महामृत्युंजय पूजा कब और कैसे
श्रद्धालु जब चाहें तब महामृत्युंजय पूजा करा सकते हैं पर मुख्यतः इसे किसी बड़ी विपत्ति से छुटकारा पाने, बहुत बीमार होने, किसी बड़े मुकदमे में सफलता प्राप्त करने, इत्यादि की स्थिति में किया जाता है। महामृत्युंजय पूजा अनुष्ठान कुल चार दिनों का होगा जिसमे भगवान शिव के विधिवत पूजन के उपरांत सवा लक्ष अर्थात सवा लाख (125000) महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जाता है और अंत में उसका दशांश हवन किया जाता है।
महामृत्युंजय पूजा के लाभ
ऐसा माना जाता है की महामृत्युंजय पूजा से व्यक्ति के जीवन में आ रही विपत्ति दूर होती है। रोग से मुक्ति मिलती है। शत्रुओं से रक्षा होती है। मुकदमें में विजय मिलती है। करियर और व्यवसाय में प्रगति होती है और भगवान शिव की अहैतुकी कृपा से समस्त कष्टों, परेशानियों और विघ्नों से छुटकारा मिलता है।
महामृत्युंजय पूजा की लिंक
हम आपके लिए महामृत्युंजय पूजा का चार दिनी अनुष्ठान दस ब्राह्मण पुरोहितों द्वारा कराएँगे जिसे आप एक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से अपने घर या दफ्तर में बैठकर आराम से देख सकते हैं।
नोट:- पूजा सम्बन्धी किसी भी जानकारी के लिए आप इस नंबर 8287197626 पर कॉल या व्हाट्सएप्प के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
Frequently Asked Questions
- महामृत्युंजय पूजा कौन और किस आयु के लोग करा सकते हैं?
कोई भी आस्थावान व्यक्ति या उसके रिश्तेदार महामृत्युंजय पूजा करा सकते हैं, इस पूजा के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं है।
- क्या मेरे द्वारा बुक की गई पूजा को मैं देख सकता हूँ?
बिलकुल, आप के नाम से की गई पूजा की वीडियो लिंक / रिकॉर्डिंग आपको उपलब्ध कराई जाएगी।
- क्या मैं इस पूजा को किसी अन्य व्यक्ति के लिए भी बुक कर सकता हूँ?
जरूर, यह उस व्यक्ति के लिए एक अनुपम उपहार होगा। इसके लिए आपको उस व्यक्ति का नाम, पिता का नाम और गोत्र देना होगा।


Parama Ekadashi 2023: जानें कब है परमा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Kamla Ekadashi 2023: जानें कब है कमला (पद्मिनी) एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Mokshada Ekadashi 2022: जानें कब है मोक्षदा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा