नवग्रहों के राजा सूर्य मंगलवार, 15 दिसंबर 2020 की रात्रि 09:32 पर धनु राशि में गोचर करेंगे जहाँ ये 14 जनवरी 2021 की सुबह तक रहेंगे। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से खरमास आरम्भ हो जायेगा। इस दौरान मांगलिक कार्य नहीं होंगे। अलगाववादी, आतंकवादी और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा परन्तु रोग से जीव जंतुओं की हानि संभावित है। आइये जानते हैं सूर्य का धनु वृश्चिक राशि में गोचर का आप सभी की राशियों पर कैसा होगा असर।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के नवम भाव में सूर्य गोचर करेंगे। भाग्य भाव में सूर्य का गोचर जातक के सुख में कमी करता है। परिजनों से दूर जाना पड़ सकता है तथा कई प्रयासों के बाद सफलता मिल पाती है। अपने आत्मविश्वास में कमी ना होने दें।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के अष्टम भाव में सूर्य गोचर करेंगे। अष्टम भाव में सूर्य के गोचर के अच्छे फल नहीं होते। अपने स्वास्थ्य और वाहन को लेकर सावधान रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों से भी बचना चाहिए।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के सप्तम भाव में सूर्य गोचर करेंगे। कलत्र भाव में सूर्य का गोचर दांपत्य सुख के लिए अच्छा नहीं माना जाता। आपसी प्यार और सामंजस्य से स्थिति को अनुकूल रखें। खानपान के प्रति सचेत रहें नहीं तो पेट संबंधी परेशानियां आ सकती हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के षष्ठ भाव में सूर्य गोचर करेंगे। कार्य सिद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं तथा अन्य कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी शत्रु पर विजय प्राप्ति।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के पंचम भाव में सूर्य गोचर करेंगे। मन में व्यग्रता हो सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। आर्थिक स्थिति में उतर चढ़ाव रहेगा। शत्रु एवं रोगों से बचकर रहें और मित्रों से मतभेद से बचें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के चतुर्थ भाव में सूर्य गोचर करेंगे। सुख भाव में सूर्य का गोचर घर के सुख में कमी करता है अतः आपसी झगड़े और पारिवारिक कलह से बचें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से चिंता हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के तृतीय भाव में सूर्य गोचर करेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और शत्रु परास्त होंगे तथा स्थान और संपत्ति का लाभ मिलेगा। सब तरह के सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। अपने अहंकार और भाई से मनमुटाव से आपको बचना होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के द्वितीय भाव में सूर्य का गोचर करेंगे। इस दौरान खर्चे बढ़ेंगे, कोई महंगी वस्तु भी खरीद सकते हैं। इस दौरान अपनी जिद और क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो पारिवारिक कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नेत्र पीड़ा हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के प्रथम भाव में सूर्य गोचर करेंगे। उदर रोग और शारीरिक पीड़ा हो सकती है। बिना वजह यात्रा हो सकती है। शारीरिक थकान और मानसिक चिड़चिड़ापन का अनुभव कर सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है की झगड़ों से बचें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के द्वादश भाव में सूर्य गोचर करेंगे। व्यय भाव में सूर्य का गोचर अत्यधिक खर्च कराता है जिससे आर्थिक समस्या उत्पन्न हो सकती है। घर और परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। लेनदेन के मामलों में सजग रहें अन्यथा धन हानि हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के एकादश भाव में सूर्य गोचर करेंगे। लाभ भाव में सूर्य का गोचर बेहतरीन फल देता है। आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। स्थान, मान, यश और वैभव का लाभ होगा। घर में उत्सव आदि हो सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के दशम भाव में सूर्य गोचर करेंगे। कर्म भाव में सूर्य के गोचर से आपके इच्छित कर्म सिद्ध होंगे और सफलता मिलेगी। मन में प्रसन्नता रहेगी तथा सुख मिलेगा। नौकरी, धन और स्वास्थ्य के लिए अच्छा समय रहेगा।


Parama Ekadashi 2023: जानें कब है परमा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Kamla Ekadashi 2023: जानें कब है कमला (पद्मिनी) एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Mokshada Ekadashi 2022: जानें कब है मोक्षदा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा