बल, पराक्रम, साहस के स्वामी मंगल जिन्हें देवताओं का सेनापति माना जाता है आज शनिवार, 14 नवंबर 2020 को दिवाली के दिन सुबह 06:06 पर मीन राशि में मार्गी हो गए हैं जहाँ ये 24 दिसंबर 2020 तक रहेंगे। आइये जानें इनके मार्गी होने का सभी राशियों पर कैसा होगा प्रभाव।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के व्यय भाव में मंगल का गोचर रहेगा। इससे खर्च बढ़ा रहेगा अतः सोच समझ कर खर्च करें, किसी को उधार ना दें अन्यथा हानि हो सकती है। वाहन चलाने में भी बहुत सावधानी रखें।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लाभ भाव में मंगल का गोचर रहेगा जिससे व्यावसायिक, आर्थिक और कौर कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। अपने वरिष्ठजनों, भाइयों और उच्च अधिकारिओं से संबंध अच्छे रखें तथा विवाद से बचें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के कर्म भाव में मंगल का गोचर रहेगा। व्यापार और रोजगार के मामले में सफलता मिलेगी। माता पिता के स्वास्थ्य चिंता दे सकता है अतः उनकी सेहत पर ध्यान दें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के भाग्य भाव में मंगल का गोचर रहेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि तथा कार्यों में सराहना मिलेगी। नौकरी व्यापार और विदेश से संबंधित कार्यों में इच्छित सफलता मिलने की संभावना रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के अष्टम भाव में मंगल का गोचर रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी चिंता दे सकती है। चोट लगने या छोटे मोटे ऑपरेशन इत्यादि की भी संभावना हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के सप्तम भाव में मंगल का गोचर रहेगा। इसका असर दांपत्य सुख में कुछ कमी कर सकता है। विवाह में विलम्ब हो सकता है। अपने जीवनसाथी से अच्छे संबंध रखने की सलाह दी जाती है यद्यपि कार्य क्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के षष्ठ भाव में मंगल का गोचर रहेगा। प्रतियोगिता, परीक्षा तथा कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा अन्यथा सेहत प्रतिकूल हो सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के पंचम भाव में मंगल का गोचर रहेगा। इसकाआपको सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। रुके हुए कार्य होंगे, विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। संतान से थोड़ी चिंता हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के सुख भाव में मंगल का गोचर रहेगा। आपके घरेलु सुख में कुछ कमी हो सकती है। पारिवारिक कलह से बचें नहीं तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मकान या वाहनादि खरीदने का योग बन सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के पराक्रम भाव में मंगल का गोचर रहेगा। समय अनुकूल रहेगा, आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, आर्थिक लाभ होगा, कोई नया कार्य भी प्रारंभ कर सकते हैं। अपने गुस्से पर नियंत्रण और भाइयों से अच्छे संबंध बनाये रखना होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के धन भाव में मंगल का गोचर रहेगा। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें अन्यथा धन हानि हो सकती है। पारिवारिक कलह से बचें। रक्त विकार एवं आँख की समस्या के प्रति सजग रहें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लग्न भाव में मंगल का गोचर रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आप अपनी नेतृत्व कुशलता के दम पर हर तरह के हालातों को काबू कर पाएंगे। इस दौरान दुस्साहस से बचने और सरदर्द की समस्या से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।


Parama Ekadashi 2023: जानें कब है परमा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Kamla Ekadashi 2023: जानें कब है कमला (पद्मिनी) एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Mokshada Ekadashi 2022: जानें कब है मोक्षदा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा