जुलाई 2021 की शुरुआत गुरुवार, आषाढ़ कृष्ण सप्तमी को शनि के नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में हो रही है। इस महीने पांच गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार हैं जिससे अच्छी वर्षा, जनता में सौहार्द्र और सुख शांति होती है। वस्तुओं के दाम में घटा बढ़ी के बाद मंदी तथा रसादि पदार्थों में भी मंदी का रुख रहता है। परन्तु शनि के प्रभाव से अराजकता, रोग तथा संक्रामक बीमारियों एवं चौरादि का भय रह सकता है। इस माह में कई महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं, चार ग्रहों के राशि परिवर्तन के अलावा इस माह रथयात्रा, गुप्त नवरात्री एवं देवशयन है। आषाढ़ शुक्ल नवमी (जिसे भड्डली नवमी कहा जाता है) के बाद देवोत्थान एकादशी तक वैवाहिक मुहूर्त नहीं रहेंगे। शेयरों में घट-बढ़ के बाद मंदी का रुख रहेगा। वर्षा एवं बाढ़ से जनधन की हानि होगी। आइये आगे जानते हैं सभी 12 राशियों को इस माह कैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को शोक, मानसिक एवं शारीरिक कष्ट, खर्च में वृद्धि, कार्य एवं द्रव्य की हानि और मानभंग जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान आपको सोच-समझकर बोलना होगा।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों को सुख, कुटुंबियों से समागम, प्रसन्नता और द्रव्य एवं अन्न की प्राप्ति जैसे शुभ फल मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को अभीष्ट सिद्धि, कार्य में सफलता, सुख और स्वास्थ्य की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को राज-भय, कार्य में अधिकता, देश त्याग, व्यापार में हानि, संतान से मतभेद, पेट की पीड़ा जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक कार्य के आयोजन का अवसर भी मिल सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को कष्ट, झगड़ा, चिंता, भय, रोग, अपच और अखाद्य भोजन की प्राप्ति जैसे फल मिल सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को सुख, धन और वाहन का लाभ, यश, मान और ख्याति, उत्तम स्वास्थ्य तथा स्त्री द्वारा सुख प्राप्त हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को यश, आनंद, धन लाभ, रोग से मुक्ति, शत्रु पर विजय तथा प्रसन्नता जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं परन्तु उन्हें अपनी भाषा में संयम रखना होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को मार्ग में विघ्न, कार्य का नाश, मानसिक अशांति, शोक, धन या प्रिय वस्तु की हानि और रोग जैसे फल मिल सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को स्वजनों से झगड़ा, चित्त में चंचलता, भय, चिंता, पेट में पीड़ा, अनिद्रा और व्यय जैसे फल मिल सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को सुख, आरोग्य, प्रसन्नता, धन और वस्त्र की प्राप्ति, व्यापार में उन्नति और शत्रुओं पर विजय जैसे फल मिल सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ आपको अच्छे संबंध बनाये रखना होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को धन की हानि, मानसिक असंतोष, मतभेद, रोग और आंखों की पीड़ा जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को सुख और आनंद, धन और वस्त्र की प्राप्ति तथा रतिसुख जैसे अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है।


Parama Ekadashi 2023: जानें कब है परमा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Kamla Ekadashi 2023: जानें कब है कमला (पद्मिनी) एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Mokshada Ekadashi 2022: जानें कब है मोक्षदा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा