नवग्रहों के राजकुमार और बुद्धि के कारक ग्रह बुध आज शनिवार 01 मई 2021 को सुबह 05 बजकर 41 मिनट पर मेष राशि से निकल कर वृष राशि में प्रवेश (Budh Rashi Parivartan 2021) किये हैं जहाँ ये 26 मई 2021 की सुबह तक रहेंगे। बुध 28 अप्रैल से ही उदित हो गए हैं और अब अपने इस राशि परिवर्तन से राहु के साथ युत होने से राहु-केतु अक्ष पर आ गए हैं। आइये आगे जानते हैं बुध के वृष राशि में प्रवेश का आप सभी पर क्या होगा प्रभाव।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के द्वितीय भाव में बुध का गोचर होगा। धन स्थान में बुध का जाना बहुत अच्छा माना जाता है। धन लाभ, सर्वत्र आनंद, सुख तथा सज्जनों की संगति जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के राशि भाव में बुध का गोचर होगा। इस गोचर से धन हानि, कुटुंबियों से विरोध, झगड़ा जैसे फल मिल सकते हैं। आपको चुगली करने से बचने की और अपनी दिनचर्या का अच्छे से पालन करने की सलाह दी जाती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के द्वादश भाव में बुध का गोचर होगा। व्यय स्थान में बुध के जाने से पराजय, धन और सुख की हानि, मानसिक संताप और भोजन में अरुचि हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है की झगड़े से बचकर रहें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के एकादश भाव में बुध का गोचर होगा। लाभ स्थान में बुध के जाने से धनावृद्धि, लाभ, उत्तम स्वास्थ्य, मान, यश, सुख और कुटुंबियों में सद्भाव जैसे फल मिल सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के दशम भाव में बुध का गोचर होगा। कर्म स्थान में बुध के जाने से पद की प्राप्ति, वाक् चातुर्य से इच्छित कार्य में सफलता, शत्रुओं पर विजय और सब प्रकार के सुख मिल सकते हैं। अपने मन और वाणी पर आपको संयम रखना होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के नवम भाव में बुध का गोचर होगा। भाग्य स्थान में बुध के जाने से विघ्न, पित्त की पीड़ा, शोक, इत्यादि फल प्राप्त हो सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है की दूसरों को पीड़ा ना दें और अपने खाने-पीने पर ध्यान दें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के अष्टम भाव में बुध का गोचर होगा। अष्टम स्थान में बुध के जाने से धन लाभ, पुत्र से खुशी एवं बुद्धि और कौशल से सफलता जैसे फल मिल सकते हैं। आपको झूठ नहीं बोलने और अपने मन को शांत रखने की सलाह दी जाती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के सप्तम भाव में बुध का गोचर होगा। कलत्र स्थान में बुध का जाना अच्छा फल नहीं देता। विरोध, झगड़ा, सुख हानि, भय, पीड़ा, पैसों की तंगी और निर्बलता जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है की परिवार में आपसी तालमेल बनाये रखें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के षष्ठ भाव में बुध का गोचर होगा। इस स्थान में बुध के जाने से मनोनुकूल फल मिलते हैं। विजय, धन, अन्न और उत्तम वस्त्रादि की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान कोई मनचाही पुस्तक पढ़ने की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के पंचम भाव में बुध का गोचर होगा। पंचम स्थान में बुध का गोचर कष्टकारी हो सकता है, अचानक झगड़ा, अपने स्त्री और पुत्रों से कलह या वियोग दे सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के चतुर्थ भाव में बुध का गोचर होगा। सुख स्थान में बुध के जाने से धन प्राप्ति और माता तथा परिवार का सुख मिल सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के तृतीय भाव में बुध का गोचर होगा। इस गोचर से धन हानि, शत्रुओं से भय और कुटुंब में झगड़ा जैसे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं परन्तु किसी पुराने मित्र से मिलान या मित्र की प्राप्ति भी हो सकती है।


Parama Ekadashi 2023: जानें कब है परमा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Kamla Ekadashi 2023: जानें कब है कमला (पद्मिनी) एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Mokshada Ekadashi 2022: जानें कब है मोक्षदा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा