मई 2021 की शुरुआत शनिवार, वैशाख कृष्ण पंचमी और मूल नक्षत्र में हो रही है। इस महीने पांच शनिवार पड़ रहे हैं, जनता में भारी असंतोष तथा शासन में वैमनस्य की आशंका रहेगी। इस माह कई महत्वपूर्ण संयोग बन रहे हैं, महीने के पहले ही दिन बुध अपनी राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे जहाँ राहु के साथ युत होंगे। इस बीच अफवाहों का दौर रहेगा। झूठ सच और सच झूठ जैसा प्रतीत हो सकता है। प्रचंड गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। माह के मध्य में चतुर्ग्रही योग बनने से उत्पात की सम्भावना बनी रहेगी। कुछ स्थानों में तेज आंधी, तूफ़ान और आकस्मिक वर्षा से क्षति हो सकती है। दूध और फलों के दाम में तेजी एवं शेयरों में अस्थिरता रहेगी। आइये आगे जानें इस महीने आपकी राशि के अनुसार कैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को कार्य की अधिकता, यात्रा, व्यवसाय में हानि, पेट और आँख में पीड़ा जैसे फल मिल सकते हैं। आपको धर्मलाभ का अवसर भी मिल सकता है।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों को अनिष्ट, रोग, अपच, फूड पॉइज़निंग, झगड़ा, चिंता, भय जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को ख्याति, मान, सुख, धन और वाहन का लाभ, उत्तम स्वास्थ्य, स्त्री से सुख जैसे फलों की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को रोग मुक्ति, लाभ, यश और आनंद की प्राप्ति जैसे फल मिल सकते हैं परन्तु उन्हें अपनी भाषा को संयमित रखना होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को मार्ग में कठिनाई, रुकावट, शोक, मानसिक अशांति, धनहानि, कार्य में बदलाव और रोग जैसे फल मिल सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को स्वजनों से झगड़ा, चित्त में अशांति, भय, चिंता, पेट की पीड़ा, अनिद्रा और खर्च जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए समय सुखमय रहेगा। धन, वस्त्र और स्वास्थ्य का लाभ, व्यापार वृद्धि और शत्रुओं पर विजय जैसे फल मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को धन की हानि, मानसिक असंतोष, मतभेद, रोग और आंखों में कष्ट जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आरोग्य, सुख और आनंद की प्राप्ति, धन-वस्त्रादि का लाभ और रतिसुख जैसे अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को शोक, मानसिक एवं शारीरिक कष्ट, व्यय, धन और मान का नाश जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं। सोच समझकर बोलना इनके लिए हितकर रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को सुख, लाभ, प्रसन्नता, मान और पद में वृद्धि, द्रव्य एवं अन्न की प्राप्ति जैसे फल मिल सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को सुख, अभीष्ट की प्राप्ति, कार्य में सफलता और उत्तम स्वास्थ्य जैसे फलों की प्राप्ति हो सकती है।


Parama Ekadashi 2023: जानें कब है परमा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Kamla Ekadashi 2023: जानें कब है कमला (पद्मिनी) एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Mokshada Ekadashi 2022: जानें कब है मोक्षदा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा