मार्च 2021 की शुरुआत सोमवार, फाल्गुन कृष्ण द्वितीया और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में हुई है। इस पूरे महीने मंगल और राहु की युति रहेगी जो अंगारक योग बना रही है। देश के उत्तरी सीमा प्रांतों (चीन, नेपाल सीमा) में सैन्य तनाव बढ़ सकता है। शनिवार के दिन अमावस्या पर चतुर्ग्रही योग बन रहा है जो भारी पड़ सकता है। प्राकृतिक आपदा जैसे तूफ़ान, झंझावात, धूलभरी आंधी इत्यादि तथा रक्तपात से क्षति की संभावना रहेगी। मासांत में वर्षा और ओलावृष्टि से खड़ी फसलों को नुकसान पहुँच सकता है। आइये आगे जानें इस महीने आपकी राशि अनुसार कैसे परिणाम मिल सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को धनलाभ, आरोग्यता, यश और आनंद जैसे फल मिल सकते हैं परन्तु बोलने में संयम रखना चाहिए।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों को मानसिक अशांति, यात्रा में विघ्न, कार्य में बदलाव, धन की हानि और रोग से कष्ट जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को स्वजनों से झगड़ा, चित्त में अशांति, पेट की पीड़ा, अनिद्रा और अधिक खर्च जैसे फल मिल सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए प्रसन्नतादायक समय होगा। व्यापार में वृद्धि, धन, वस्त्र और आरोग्य का लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी से तालमेल बनाये रखना होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को मानसिक असंतोष, मतभेद, रोग से कष्ट और धन की हानि जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को सुख, आनंद, धन-वस्त्रादि का लाभ, स्त्रिय सुख, रोग से मुक्ति जैसे उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को शोक, कष्ट, खर्च वृद्धि, धन और मान में कमी जैसे फल मिल सकते हैं। जबान पर लगाम देना हितकर होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ, पद और मान में वृद्धि, द्रव्य एवं अन्न की प्राप्ति, स्त्री कष्ट जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को सुख, अभीष्ट कार्य में सफलता, स्वास्थ्य लाभ और प्रसन्नता जैसे अच्छे फल मिल सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को कार्य में अधिकता, यात्रा, व्यावसायिक हानि, उदर रोग, आँख में पीड़ा जैसे फल प्राप्त हो सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को अपच, फूड पॉइज़निंग, झगड़ा, भय, रोग, चिंता जैसे फल मिलने की आशंका।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को सुख, धन और वाहन का लाभ, स्वस्थता, यश और मान में वृद्धि, स्त्री से सुख जैसे फलों की प्राप्ति हो सकती है।


Parama Ekadashi 2023: जानें कब है परमा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Kamla Ekadashi 2023: जानें कब है कमला (पद्मिनी) एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त एवं कथा
Mokshada Ekadashi 2022: जानें कब है मोक्षदा एकादशी, क्या है इसका माहात्म्य, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा